HomeबिहारArrahआरा के मां आरण्य देवी मंदिर में सिक्किम के राज्यपाल ने की...

आरा के मां आरण्य देवी मंदिर में सिक्किम के राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना

Sikkim Governor Laxman Prasad: मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारियों ने राज्यपाल दंपति को विधिवत पूजा-पाठ करवाया। पूजा अर्चना के बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और पुजारी ने संयुक्त रूप से राज्यपाल दंपति को माता आरण्य देवी का फोटो व चुनरी देकर सम्मानित किया।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुरुवार को आरण्य देवी मंदिर आरा पहुंचे
    • मंदिर ट्रस्ट द्वारा माता आरण्य देवी का फोटो व चुनरी देकर सम्मानित किया

Sikkim Governor Laxman Prasad आरा: सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुरुवार को आरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपत्नी पौराणिक मां आरण्य देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि सिक्किम के राज्यपाल बक्सर से सड़क मार्ग से आरा के मां आरण्य देवी मंदिर में सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे। जहां ट्रस्ट के पदाधिकारी और पुजारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने माता के दरबार में जाकर मत्था टेका।

इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने राज्यपाल दंपति को विधिवत पूजा-पाठ करवाया। पूजा अर्चना के बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और पुजारी ने संयुक्त रूप से राजपाल दंपति को माता आरण्य देवी का फोटो व चुनरी देकर सम्मानित किया। वहीं मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ भीम सिंह भवेश ने अपनी पुस्तक सानिध्य का संस्मरण राजपाल को भेंट किया।

वार्ड पार्षद जीतू चौरसिया ने बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मंदिर के सचिव अरविंद कुमार पांडेय, रुपेश कुमार, पुजारी संजय मिश्र, मनोज कुमार पांडेय, भीम पांडेय, रितेश चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

राज्यपाल के आगमन को ले पुलिस-प्रशासन चौकस रहा। सदर एसडीओ लाल ज्योतिनाथ शाहदेव, एएसपी चंद्र प्रकाश, दंडाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी अभय कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, नवादा थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत, यातायात प्रभारी प्रदीप सरकार, इंस्पेक्टर मनीष कुमार दल-बल के साथ मुस्तैद दिखे। इसके अलावा राज्यपाल के गुजरने वाले रास्ते पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र तैनात थे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular