Homeखेलआरा के महाराजा कॉलेज मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता

आरा के महाराजा कॉलेज मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता

आरा महाराजा कॉलेज में खेल विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में चल रहा है खेलकुद प्रतियोगिता

Maharaja College ground of Arrah: आरा महाराजा कॉलेज में खेल विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में चल रहा है खेलकुद प्रतियोगिता

  • हाइलाइट : Maharaja College ground of Arrah
    • राज्यस्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन
    • बॉलीबाल एवं रग्बी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने आजमाएं दाव

Maharaja College ground of Arrah आरा: खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, भोजपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 के अन्तर्गत वॉलीबॉल अंडर-14, 17, 19 बालिका वर्ग एवं रग्बी अंडर-17 बालक वर्ग का दूसरे दिन का मैच प्रातः 8 साढे़ आठ से महाराजा कॉलेज आरा में खेला गया।

जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वॉलीबॉल (अंडर 14) बालिका वर्ग में बेगुसराय ने गया को 15-11, 15-06 से भागलपुर ने पश्चिम चम्पारण को 09-15, 15-12 से, दरभंगा ने कैमूर को 15-04, 15-05 से, सारण ने पटना को 15-06, 15-04 से, बांका ने शेखपुरा 15-02, 15-03 से, गोपालगंज ने पूर्वी चम्पारण को 15-02, 17-15 से, सारण ने बेगुसराय को 10-15, 15-11 से एवं कैमूर ने शेखपुरा को 15-03, 15-05 से हराया।

वही वॉलीबॉल (अंडर-17) बालिका वर्ग में बांका ने शेखपुरा को 15-01, 15-06 से हराया, मुजफ्फरपुर ने सारण को 15-12, 15-06 से, मधुबनी ने बक्सर को 15-01, 15-01 से, पटना ने सारण को 15-09, 15-09 से, भागलपुर ने औरंगाबाद को 15-05, 15-03 से, वॉलीबॉल (अंडर-19) बालिका वर्ग में रोहतास ने सुपौल को 15-07, 15-05 से, मधुबनी ने लखीसराय को 15-07, 15-09 से, कैमूर ने बांका को 15-05, 15-10 से भागलपुर ने पश्चिम चम्पारण को 15-03, 15-07 से शिकस्त दी।

इधर, वॉलीबॉल (अंडर-19) बालिका वर्ग में भागलपुर ने पश्चिम चम्पारण को 15-03, 15-07 से, मधुबनी ने लखीसराय को 15-07, 15-09 से, दरभंगा ने कैमूर को 15-07, 15-05 से, रोहतास ने सुपौल को 15-07, 15-05 से, कैमूर ने बांका को 15-05, 15-10 से, गोपालगंज ने लखीसराय को 15-08, 15-08 से हराया।

उधर, रग्बी (अंडर- 17) बालक वर्ग भोजपुर ने रोहतास को 40-00, पूर्णिया ने दरभंगा को 19-00 से, सारण ने रोहतास को 23-00 से, पटना ने मधुबनी को 49-00 से, मुजफ्फरपुर ने खगड़िया को 43-00 से, जमुई ने सिवान को 15-00 से एवं शेखपुरा ने औरंगाबाद को 15-05 से हराया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular