Tuesday, December 16, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरतरारी में इस बार कमल का खिलना तय:- दिलीप जायसवाल

तरारी में इस बार कमल का खिलना तय:- दिलीप जायसवाल

भोजपुर जिला के तरारी विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को बूथ स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Dilip Jaiswal – Tarari: भोजपुर जिला के तरारी विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को बूथ स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

  • हाइलाइट : Dilip Jaiswal – Tarari
    • पीरो के बीएसएस कॉलेज बचरी में हुआ बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
    • पटना लौटने के क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बिहिया में भव्य स्वागत

Dilip Jaiswal – Tarari आरा/पीरो: भोजपुर जिला के तरारी विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को बूथ स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तरारी में इस बार कमल का खिलना तय है। एनडीए के तमाम कर्मयोगी कार्यकर्ता अपने और क्षेत्र के मान-सम्मान के लिए गोलबंद हो गए हैं।

बीएसएस कॉलेज बचरी के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पीरो, तरारी और सहार की सभी 331 बूथ कमेटियों के सदस्य शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ नरेंद्र पाण्डेय उर्फ सुनील पाण्डेय के एक मंच पर होने से एनडीए का वोट बैंक काफी मजबूत हुआ है।

भाजपा नेता विशाल प्रशांत उर्फ सुशील पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष समेत मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र दे सम्मानित किया। सुनील पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को यह कह कर भावुक कर दिया कि मैं पहले भी जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ा रहा हूं और आगे भी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान देने में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी।

बैठक में उपस्थित औरंगाबाद के पूर्व सांसद और बड़कागांव निवासी सुशील कुमार सिंह, आरा की पूर्व सांसद मीना सिंह, शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी, संदेश के पूर्व विधायक संजय टाइगर, सासाराम से भाजपा के प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक शिवेश राम, प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव हैं और उन्हें मान सम्मान मिलेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बिहिया में भव्य स्वागत

इधर, पीरो से पटना जाने के क्रम में शाहपुर विधानसभा के बिहिया थाना क्षेत्र के कई जगहों पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी व भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा के सैकड़ों समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विकास ओझा, अरविन्द पांडेय, राकेश तिवारी अटल, अंकित पांडेय, पंकज तिवारी, बंटी पांडेय, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय, ठाकुर दयाल राम, कृष्णकांत सिंह, अनुज कुमार सिन्हा,अजित कुमार स्वास्तिक, दीपक सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहें।

News
News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular