Archery Championship: झारखंड के रांची में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन आर्चरी चैंपियनशिप-2026-27 में मचाया धमाल
- हाइलाइट: Archery Championship
- निशु ने बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर हासिल किया सिल्वर मेडल
- संभावना स्कूल प्रबंधन द्वारा निशु समेत सभी खिलाड़ियों का किया गया सम्मान
आरा। झारखंड के रांची स्थित नामकुम के टुरीईन वर्ल्ड स्कूल में सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन, दिल्ली के तत्वावधान में गत 27 से 30 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन आर्चरी चैंपियनशिप-2026-27 में संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की छात्रा निशु कुमारी ने अपनी सफलता का परचम लहराया है, उसने प्रतियोगिता में पुरे ईस्ट जोन में द्वितीय स्थान तथा पुरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया है।
निशू कुमारी का सलेक्शन नेशनल के लिए भी हो गया। इस उपलब्धि को लेकर शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संचालन वरीय शिक्षक अरविंद कुमार ओझा ने की।
इस अवसर पर संभावना स्कूल कि प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि सीबीएसई द्वारा रांची में ईस्ट जोन आर्चरी प्रतियोगिता में आयोजित की गई थी, जिसमें बिहार, झारखंड के अलावे यूपी के बच्चों ने भाग लिया। संभावना स्कूल से कुल 6 बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिसमें दो लड़की तथा चार लड़के थे।
Archery Championship: बिहार में सिर्फ संभावना स्कूल ही
प्रतियोगिता में दसवीं की छात्रा निशु कुमारी ने उच्चस्तरीय खेल का प्रदर्शन किया, उसने 30 मीटर रेंज में गोल्ड मेडल, 20 मीटर रेंज में ब्रोंच मेडल एवं 10 मीटर रेंज में सिल्वर मेडल हासिल किया। सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर में उसने सिल्वर मेडल हासिल कर द्वितीय पोजीशन प्राप्त किया। इस चैंपियनशिप में पूरे बिहार में सिर्फ संभावना स्कूल ही है, जिसे मेडल प्राप्त हुआ है।
प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के अन्य बच्चों ने विपरीत परिस्थितियों में बेहतरीन खेल खेलकर कुछ नया सीखा। निशु का सलेक्शन नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में हो गया है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बच्चे आप अपनी इच्छा को हॉबी बना ले, और कठीन मेहनत करें। निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। पूरे विद्यालय को निशू कुमारी ने गर्व की अनुभूति कराई है।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि आप पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी अपनी सहभागिता दें। लगन और मेहनत के बल पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पूरे टीम को बधाई। मुझे विश्वास है कि निशु कुमारी अपना प्रयास जारी रखेगी, निश्चित रूप से वह नेशनल में संभावना विद्यालय ही नहीं, बल्कि बिहार का नाम रोशन करेगी। इस बेटी पर स्कूल प्रबंधन को गर्व है।
बता दें कि संभावना आवासीय विद्यालय से कुल छह बच्चों ने भाग लिया, जिसमें अंडर-17 में निशु कुमारी, कनिष्क कुमार एवं अंडर-14 में सन्नी कुमार, आयुष्मान सिन्हा, आर्यन सिन्हा तथा जया कुमारी थी। कोच की भूमिका में योग शिक्षक शशिभूषण एवं पीटीआई की शिलु कुमारी थी।

