HomeNewsक्राइमआरा: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजा को मारी गोली

आरा: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजा को मारी गोली

Dharmpur Koilwar: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के बधार के समीप बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को गोली मार दी। जिसमें चाचा की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Dharmpur Koilwar
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • जख्मी भतीजे का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
  • कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के बधार के समीप बुधवार की रात घटी घटना

आरा। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के बधार के समीप बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को गोली मार दी। जिसमें चाचा की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Dharmpur Koilwar: एक गोली सर के पिछले हिस्से में एवं दूसरी गोली दाहिने साइड पेट में

मृतक को काफी करीब से एक गोली सर के पिछले हिस्से में एवं दूसरी गोली दाहिने साइड पेट में मारी गई है। जबकि जख्मी भतीजे को दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। परिजन द्वारा पूर्व के विवाद में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है।

उधर, सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह, कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र एवं सर्किल इंस्पेक्टर आशीष कुमार साह पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार मृतक बबुरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी सहदेव राय के 45 वर्षीय पुत्र सूरज राय है। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी सुदर्शन राय का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है। मृतक और घायल रिश्ते में चाचा-भतिजा है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular