Monday, December 15, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरतरारीतरारी की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री सॉरी बोले तो हंस पड़े लोग

तरारी की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री सॉरी बोले तो हंस पड़े लोग

Tarari election rally: मुख्यमंत्री जदयू के जिलाध्यक्ष संजय सिंह को भाजपा का जिलाध्यक्ष बोल गये और गलती का अहसास होने पर सॉरी बोलकर लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया।

Tarari election rally: मुख्यमंत्री जदयू के जिलाध्यक्ष संजय सिंह को भाजपा का जिलाध्यक्ष बोल गये और गलती का अहसास होने पर सॉरी बोलकर लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया।

  • हाइलाइट : Tarari election rally
    • मुख्यमंत्री के यह कहने पर कि दो बार हमसे गलती हुई थी… पर सबसे ज्यादा ताली बजी
    • तरारी की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना नाम लिए राजद पर ही हमलावर रहे

Tarari election rally आरा: भोजपुर जिला अंतर्गत पीरो अनुमंडल के तरारी खेल मैदान में शनिवार को एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना किसी का नाम लिए लालू-राबड़ी के शासनकाल पर जमकर निशाना साधा। यहां विपक्ष की ओर से भाकपा माले का उम्मीदवार होने के बावजूद वे केवल राजद पर हमलावर रहे। माले और जन सुराज का नाम तक नहीं लिया।

राजद के शासनकाल को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वे लोग केवल मुस्लिम का वोट लेते थे, लेकिन उनके लिए कोई काम नहीं किया। हम सबके के लिए करते हैं। भागलपुर दंगे की याद दिलाते हुए कहा कि जब तक हम हैं, तब तक मुस्लिम हों या हिन्दू, किसी को सोचना नहीं है। हमने काम किया है और तब आपके बीच आये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजपुर जिले से मेरा बढ़िया रिश्ता रहा है और भोजपुर जिले में 584 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बन रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में 15 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं और केन्द्र की सहायता से भी आठ मेडिकल कॉलेज बनाये जा रहे हैं।

पोशाक और साइकिल जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सात निश्चय योजना के तहत गांव ही हर गली पक्की दिख रही है। फिलवक्त 7 लाख 17 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी है और 2025 के चुनाव के पहले 12 लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी। स्वयं सहायता समूहों को रिजर्व बैंक से लाभान्वित कराया गया। जीविका दीदी नाम दिया। जातिगत गणना के बाद गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले 94 लाख लोगों को रोजगार के लिये दो-दो लाख रुपये दिये जा रहे है। डुमरांव में कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र में 150 ग्रामीण सड़कों का जीर्णोद्धार और निर्माण कराया गया है।

नीतीश के नेतृत्व में बिहार का तेजी से विकास : कैबिनेट मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। शिक्षकों की भर्ती का मामला मेरे शिक्षा मंत्री रहते 2021 में ही तय हो गया था और 2022 में बीपीएससी ने लागू किया। इसका लाभ विपक्षी खेमे के लोग झूठ बोलकर लेना चाहते हैं। बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि 2005 के पहले कानून व्यवस्था की अहम समस्या थी। भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे ठीक किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं को मान-सम्मान और प्रतिनिधित्व तो मिला ही, सभी जातियों का चैतरफा विकास हुआ।

मंत्री सुनील कुमार, जनक राम और कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि तरारी विधानसभा क्षेत्र से विशाल प्रशांत चुनाव जीतकर जायेंगे तो तरारी की तकदीर के साथ तस्वीर भी बदलेगी। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की और संचालन जदयू के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया। पीरो नगर परिषद की मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय, प्रिंस बजरंगी व अन्य भी मौजूद थे। उद्घोषक रविरंजन ने मौके पर दर्शकों का हौसला बढ़ाया।

विशाल की जीत तरारी का विकास तय करेगा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार का विकास तरारी के विकास से जुड़ा है। विशाल प्रशांत की जीत तरारी का विकास तय करेगा और यहां चौतरफा विकास होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठजी, पूर्व विधायक डॉ नरेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ सुनील पाण्डेय, पूर्व एमएलसी हुलास पाण्डेय, जदयू नेत्री सुषुमलता कुशवाहा, वंदना राजवंशी, अरुणा सिंह, पूनम कुशवाहा, राजेश्वर पासवान, रामानुज पाण्डेय, रिंकू सिंह, संतोष पाण्डेय, रितेश सिंह, मिथिलेश कुशवाहा, रोहित कुशवाहा और उदय प्रताप सिंह ने संबोधित किया।

एक साल में दिखेगा कि तरारी का कितना विकास हुआ : भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने कहा कि तरारी विधानसभा क्षेत्र को भाकपा माले ने 34 साल तबाह और बर्बाद किया है। 186 गांवों में तीन हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण मेरे पिता और पूर्व विधायक डॉ नरेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ सुनील पाण्डेय के कार्यकाल में हुआ। अगले एक साल में आपको देखने को मिलेगा कि तरारी का कितना विकास हुआ। कहा कि देश के प्रधानमंत्री 2047 में होने वाले विकास की तैयारी आज ही कर रहे हैं, लेकिन विपक्षी खेमा और उनके प्रतिनिधि बिजली की साधारण समस्या का भी समाधान करने में फेल हैं।

सभा में मुख्यमंत्री सॉरी बोले तो हंस पड़े लोग: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश से प्रखंड स्तर तक के कार्यकर्ताओं को नाम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री जदयू के जिलाध्यक्ष संजय सिंह को भाजपा का जिलाध्यक्ष बोल गये और गलती का अहसास होने पर सॉरी बोलकर लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया। हाथ हिला मुख्यमंत्री ने किया अभिवादन चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टेज पर चारों ओर घूम-घूमकर लोगों का अभिवादन किया और मजबूती के साथ एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। भीड़ में शामिल लोगों ने भी मुख्यमंत्री को आशान्वित किया और ताली बजाकर उनकी अपील का समर्थन किया। दो बार हमसे गलती हुई थी… पर सबसे ज्यादा ताली.. वैसे तो मुख्यमंत्री के भाषण पर बार-बार ताली बज रही थी पर मुख्यमंत्री के यह कहने पर कि दो बार हमसे गलती हुई थी… पर सबसे ज्यादा ताली बजी।

मुख्यमंत्री अपने भाषण के दौरान कई बार हंसते भी नजर आये। 11:10 बजे हेलीकॉप्टर लैंड करने के साथ ही लगे नारे तरारी खेल मैदान में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लैंड करते ही नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगने शुरू हो गये। 11:15 बजे नीतीश कुमार को प्रत्याशी विशाल प्रशांत समेत बिहार सरकार के मंत्री और विधायकों की ओर से बड़ी माला देकर सम्मानित किया गया। 11: 20 बजे से लगभग 12 : 00 बजे तक सूबे के मुख्यमंत्री ने जनसभा में पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित किया।

Tarari election rally: चिराग पासवान के पहुंचते ही जमकर लगे नारे चुनावी सभा में चिराग पासवान के पहुंचते ही जमकर नारे लगे। चिराग पासवान को बार-बार अपने समर्थकों को शांत रहने के लिए समझाना पड़ा। संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय ने लोजपा रामविलास के समर्थकों को समझाया और तब समर्थक शांत हुए। बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रखंड परिसर से सटे बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर गगनभेदी नारों के बीच माल्यार्पण किया और अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान के अधूरे सपने को पूरा करने के लिये आशीर्वाद लिया।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular