Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
HomeबिहारआराARA - टीबी मुक्त अभियान का किया गया शुभारंभ

ARA – टीबी मुक्त अभियान का किया गया शुभारंभ

आरा सांसद सुदामा प्रसाद, जिला पदाधिकारी तनलशय सुल्तानिया एवं सिविल सर्जन डॉ . शिवेंद्र कुमार द्वारा टीबी मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया।

TB free campaign – Ara : आरा सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को यक्ष्मा उम्मूलन के लिए 100 दिन के जन भागीदारी अभियान कार्यक्रम का उद्‌घाटनकिया गया।

  • हाइलाइट : TB free campaign – Ara
    • यक्ष्मा उन्मूलन के लिए जन भागीदारी अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ
    • सांसद डीएम एवं सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

आरा: सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को यक्ष्मा उम्मूलन के लिए 100 दिन के जन भागीदारी अभियान कार्यक्रम का उद्‌घाटन आरा सांसद सुदामा प्रसाद, जिला पदाधिकारी तनलशय सुल्तानिया एवं सिविल सर्जन डॉ . शिवेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान जिले में प्रचार प्रसार गाड़ी को हरी झड़ी दिखा कर रवाना किया गया। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा टीबी रोग पर विशेष चर्चा किया गया।

जिला संचारी रोग पदाधिकारी (यक्ष्मा) डॉ. ए. अहमद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं जिल से यक्ष्मा उन्मूलन हेतु उपस्थित गणों को संकल्प दिलाया गया। साथ ही टीबी चैम्पियन/निश्चय मित्रों को प्रशस्ति-पत्र दिया गया। साथ ही यक्ष्मा मरिजों को पोषण आहार दिया गया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इस अभियान में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थान में टीबी रोगियों की पहचान, निदान और उपचार को सुनिश्चित करने के साथ ही आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। इस जन भागीदारी अभियान के तहत टीबी रोगियों की पहचान करना टीबी से होने वाली मृत्युदर को कम करना आरुषि प्रोजे हसे रोकन के लिए प्रयास तेज प्रयास तेज करना है।

जन भागीदारी को केन्द्रीत गतिविधियों को कैलेंडर के तहत इस अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों के अन्तर्गत 7 दिसबर 24 को अभियान की शुभारंभ, 08 से 22 दिसंबर तक जोखित वाली जनसंख्या को प्रेरित करना, 23 से 31 दिसंबर तक प्रभावशाली व्यक्यिों, धर्मगुरूओं एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी, 01 से 12 जनवरी 2025 तक निर्वाचित प्रतिनिधि का सहयोग, 13 से 24 जनवरी 2025 तक प्रभावशाली व्यक्तियों एवं युवाओं की भागीदारी।

25 से 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के दौरान टीबी संदेश, 27 से 02 फरवरी 2025 तक सरकारी विभागों में निक्षय शपथ, 03 से 25 फरवरी 2025 तक स्वास्थ्य संस्थान में निक्षय शिविर, 25 से 28 फरवरी 2025 तक मीडिया की भागीदारी, 1 से 7 मार्च 2025 निक्षय मित्र की खोज एवं 8 मार्च से 23 मार्च तक स्कूल, कॉलेज आदि में प्रचार-प्रसार 24 मार्च 2025 को अभियान का समापन किया जाएगा‌।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकत्सा पदाधिकारी डॉ.के एन सिन्हा, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ.अरुण कुमार, डब्लुएचओ सलहाकार डॉ .बी. सौरभ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक/स्वास्थ्य प्रबंधक, जिला यक्ष्मा केन्द्र के कर्मीगण, डीएफवाई भोजपुर टीम की उपस्थिति रही।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular