HomeNewsबिहारबिहिया से अगवा किशोरी आरा से बरामद

बिहिया से अगवा किशोरी आरा से बरामद

आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहिया। बहोरनपुर ओपी पुलिस ने गौरा गांव से अगवा किशोरी को आरा के गोपाली कुंआ से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस दौरान अगवा के आरोपित नगर थाना के मीराचक निवासी मुन्ना राम के पुत्र धर्मेन्द्र राम को भी गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar

बताते चलें कि गौरा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को गत 18 मई को उस वक्त अपहृत करने की बात कही गयी थी। जब वह गौरा स्थित पीएनबी बैंक में पैसा निकालने गयी थी। इसको लेकर किशोरी की मां ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि किशोरी का आरा कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जा रहा है तथा मेडिकल जांच कराया जाएगा। कहा कि पकड़े गये आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Bijay singh

Most Popular