Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeराजनीतराजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तेजस्वी प्रसाद यादव का मनाया जन्मदिन

राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तेजस्वी प्रसाद यादव का मनाया जन्मदिन

Tejashwi birthday 2022:भोजपुर जिला से कई राजद कार्यकर्ताओं ने पटना पहुँच कर दी तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई

खबरे आपकी आरा/बिहिया: राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के 33वें जन्मदिन पर बिहिया प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गयी। इस मौके पर प्रखंड के यादवपुर हाई स्कूल के मैदान में दर्जनों की संख्या में जुटे राजद कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए केक काटकर उपमुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास हो रहा है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम का नेतृत्व भाई ब्रमेश्वर यादव ने किया। इस मौके पर राजद से जुड़े रामबाबु यादव, सोनू निगम यदुवंशी, राजू यादव, निरज यादव, रितनेश, विनोद, कृष्णा यादव, हरिकेश, सोनू सिंह, मनमोहन सिंह, प्रभात यादव, इंदल, मोनू समेत दर्जनों युवा मौजूद थे।

Bharat sir
Bharat sir

Tejashwi Prasad Yadav birthday 2022: राजद नेता हीरा ओझा ने दी बधाई

भोजपुर जिला से कई राजद कार्यकर्ताओं ने पटना पहुँच कर तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी। शाहपुर विधानसभा से पटना पहुंचे राजद नेता हीरा ओझा ने तेजस्वी यादव से मिलकर कहा की आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
बधाई इस लिये भी कि आपने अपने व्यक्तित्व की गरिमा से बिहार के उपमुख्यमंत्री के पद को गौरवान्वित किया है। हमारी निःसकोच कामना है कि आप एक दिन बिहार के “मुख्यमंत्री” के पद को भी गौरवान्वित करते हुए भारत के सर्वोच्च सत्ता प्रतिष्ठान को भी सुगंधि सुरभि से अप्लावित करे।

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

वही निजी सचिव संजय यादव ने कहा की आपके अस्तित्व का वर्णन करने के लिए उपयुक्त शब्दों और सबसे उपयुक्त विशेषण वाक्यविन्यास को चुनना मुश्किल लगता है, ऐसा कोई भी तरीका नहीं है कि कोई भी सही शब्दों की खोज कर सकता है जो आपकी विनम्रता, सादगी, उत्साह, परिश्रम, समझदारी को पूरा कर सके प्रतिभा, प्रतिबद्धता, क्षमता, टीम भावना और जीवन के प्रगतिशील तरीके।

मैं सहज दोस्तों, प्रशंसकों, समर्थकों, परिवार, सहयोगियों, साथियों और प्रेमियों के साथ एक बेदर्द प्रगतिशील, एक लक्ष्य प्राप्त करने वाला, एक सकारात्मक, स्वाभाविक रूप से संपन्न युवा नेता और वफादार टीम के साथी में से एक का जश्न मनाने के लिए शामिल होता हूं क्योंकि वह 33 साल का हो गया है क्या बात है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं नेता जी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular