Homeराजनीतआरा में चांदी का मुकुट पहनाकर तेजस्वी यादव का स्वागत

आरा में चांदी का मुकुट पहनाकर तेजस्वी यादव का स्वागत

Hotel Samriddhi in Arrah: डिप्टी सीएम ने किया होटल समृद्धि सह कम्पलेक्स का उद्घाटन

jay kumar

आरा शहर के मीरगंज बांसटाल में शुक्रवार को समृद्धि होटल सह कंपलेक्स का उद्घाटन सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की बड़े-बड़े प्रतिष्ठान का खुलना विकास का द्योतक है। इस होटल सह कम्प्लेक्स के खुलने से आरा आने वाले दूरदराज के लोगों को काफी सुविधा होगी।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनू राय द्वारा सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया गया। समाजिक कार्यकर्ता सह होटल के प्रोपराइटर सोनू राय ने बताया की इस जी प्लस फोर होटल सह कम्प्लेक्स में विवाह उत्सव, वातानुकूलित रुम, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल आदि की सुविधा उपलब्ध है। रेस्टोरेंट में ग्राहकों को विभिन्न तरह के लजीज व्यंजन खाने को मिलेगा।

Hotel Samriddhi in Arrah: इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, श्रम मंत्री सुरेंद्र राम, समेत अन्य लोगों ने अपना वक्तव्य दिया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमति कांति सिंह, पूर्व विधान पार्षद लालदास राय, पूर्व राज्यमंत्री (नगर विकास) उदित राय, जदयू नेता विजेंद्र यादव, छपरा जिले के मुबारकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामानंद राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular