Sunday, February 23, 2025
No menu items!
HomeNewsभोजपुर में नहाने गया युवक नदी में डूबा- दूसरे दिन मिला शव

भोजपुर में नहाने गया युवक नदी में डूबा- दूसरे दिन मिला शव

शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव के छेर नदी के समीप सोमवार की सुबह की घटना

पुलिस ने शव का आरा सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक रश्मि चौधरी एवं इकाई की पूरी टीम के त्वरित प्रयास ने बच्ची को परिजनों से मिलवाया

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

आरा। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव में सोमवार की सुबह छेर नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। उसका शव मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी मची है। मृत युवक रंडाडीह गांव निवासी विनय कुमार यादव का 19 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार यादव है।

बताया जाता है कि गौतम सोमवार की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ छेर नदी में नहाने गया था। नदी में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोस्तों ने हो-हल्ला मचाया। घटना की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और नदी में काफी खोजबीन की लेकिन सोमवार को उसका नदी से उसका शव नहीं मिल पाया था। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने फिर से प्रयास शुरू किया। काफी देर के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।

दूरगामी नीति से होगा बिहार के पलायन का इलाज-लेखक-दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर है (समाजिक विज्ञान विभाग)

पुलिस ने शव का आरा सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृत युवक दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसके पिता खेती-गृहस्ती कर परिवार का पालन पोषण करते है। उसके परिवार में रूना देवी, भाई सचिन कुमार और एक बहन पुष्पा देवी है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मां रूना देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

कांग्रेस व उसके नेता पाकिस्तान व चीन की भाषा बोल रहे हैं – उपमुख्यमंत्री

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular