Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर में अलग-अलग जगहों से मिले तीन शव, किसी की शिनाख्त नहीं

भोजपुर में अलग-अलग जगहों से मिले तीन शव, किसी की शिनाख्त नहीं

dead bodies आरा शहर के रमना मैदान, शाहपुर के बिलौंटी व सहार में सोन मिले शव

सहार में नदी में डूबने से महिला की मौत की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

भोजपुर जिले में बुधवार को अलग-अलग जगहों से तीन शव (dead bodies) बरामद किये गये। इनमें एक महिला, एक युवक औ एक बुजुर्ग के शव हैं। किसी की पहचान नहीं हो सकी है। शव शहर के रमना मैदान, शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी और सहार के करवासीन स्थित सोन नदी से मिले हैं। रमना मैदान में युवक की ठंड तो शाहपुर में बुजुर्ग की किसी बीमारी से मौत की आशंका जतायी जा रही है। जबकि सहार में नदी में डूबने से महिला की मौत होने की बात कही जा रही है। पुलिस तीनों शव (dead bodies) का पोस्टमार्टम करा मामले की छानबीन और पहचान में जुटी है।

  • आरा शहर में ठंड से युवक और शाहपुर में बीमारी से बुजुर्ग की मौत की आशंका

बताया जा रहा है कि शाहपुर के बिलौटी गांव में सड़क किनारे बुधवार की सुबह एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया गया है। शव के मिलते ही गांव आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की मानें तो बुजुर्ग की मौत अधिक उम्र और बीमारी के कारण होना प्रतीत होता है। इसी तरह शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रमना मैदान से बुधवार की दोपहर एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के लिये शव सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस की मानें तो युवक की मौत ठंड लगने के कारण होना प्रतीत होता है। तीनों dead bodies मामलों में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

  • सोन नदी से मिला महिला का शव, डूबने से मौत होने की आशंका

आरा। जिले के सहार थाना क्षेत्र के खैरा श्मशान घाट के पास सोन नदी से एक महिला का शव बरामद किया गया। शव के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर सहार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद शव पोस्टमार्टम कराया गया। शुरुआती जांच में पुलिस महिला की पानी में डूबने से मौत की आशंका जता रही है। महिला की उम्र 35 के आसपास लगायी जा रही है। साथ ही उसके गर्भवती होने की बात भी कही जा रही है

बारात में महिला डांसरों के साथ मारपीट और जेवर लूट के प्रयास की प्राथमिकी

मामा-भांजा मिल कर रहे थे हथियारों की तस्करी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular