Homeबिहारआराआरा जंक्शन पर टिकट जांच, बोगी से कूदकर भागने लगे बेटिकट रेल...

आरा जंक्शन पर टिकट जांच, बोगी से कूदकर भागने लगे बेटिकट रेल यात्री

दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक विश्वनाथ के निर्देश पर संपूर्ण क्रांति और कुंभ एक्सप्रेस ट्रेनें में जांच अभियान चलाया गया। इसमें 17 लोगों से 15560 रुपये जुर्माना वसूला गया।

Ticket checking at Ara Junction : दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक विश्वनाथ के निर्देश पर संपूर्ण क्रांति और कुंभ एक्सप्रेस ट्रेनें में जांच अभियान चलाया गया। इसमें 17 लोगों से 15560 रुपये जुर्माना वसूला गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Ticket checking at Ara Junction
    • विशेष जांच अभियान को लेकर आरा जंक्शन पर बेटिकट यात्रियों में मची अफरातफरी
    • जेनरल टिकट लेकर एसी बोगियों में यात्रा करना पड़ा महंगा

आरा जंक्शन : 12393 सम्पूर्ण क्रांति और 12370 कुंभ एक्सप्रेस में जेनरल टिकट लेकर एसी बोगियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी महंगा पड़ गया। इस दौरान रेल यात्रियों के खिलाफ चलाये गये विशेष जांच अभियान में 17 लोग पकड़े गए। बेटिकट पकड़े गए यात्रियों से लगभग 16 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

इस दौरान आरा जंक्शन पर रेल यात्री बोगी से कूदकर भागने लगे, तो कुछ लोग अपनी समस्या बताने लगे, लेकिन सभी लोगों से जुर्माना वसूला गया। इसे लेकर अफरातफरी मची रही।

बताया जा रहा है कि दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक विश्वनाथ के निर्देश पर संपूर्ण क्रांति और कुंभ एक्सप्रेस ट्रेनें में जांच अभियान चलाया गया। इसमें 17 लोगों से 15560 रुपये जुर्माना वसूला गया।

अभियान में टीटी स्क्वायड आरा सीआईटी सीपी यादव, रजनीश कुमार, मनोज कुमार पांडेय सहयोग कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ दरोगा अवधेश कुमार, एएसआई गुड्डू, प्रधान आरक्षी ए के मिश्रा, सुधीर कुमार, दिनेश यादव सहित कई जवान थे।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular