Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर प्रखंड के दियरा क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से मची हलचल

शाहपुर प्रखंड के दियरा क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से मची हलचल

भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दियरा क्षेत्र में सोमवार की शाम् तकरीबन 05:30 बजे तेंदुआ देखे जाने से हलचल मच गई है।

Shahpur Diyara – Tiger: भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दियरा क्षेत्र में सोमवार की शाम् तकरीबन 05:30 बजे तेंदुआ देखे जाने से हलचल मच गई है।

  • हाइलाइट : Shahpur Diyara – Tiger
    • धमवल व लक्ष्मणपुर गांव के बीच मटियार पर देखा गया तेंदुआ

आरा/सोमवार: भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दियरा क्षेत्र में सोमवार की शाम् तकरीबन 05:30 बजे तेंदुआ देखे जाने से हलचल मच गई है। तेंदुआ धमवल व लक्ष्मणपुर गांव के बीच मटियार पर देखा गया। यह खबर आग की तरह फैल गई। तेंदुए की बदलती लोकेशन को कोई भाप नहीं पा रहा है। दियरा क्षेत्र की ओर बढ़ रहे तेंदुए के कदम से लोगों में डर और बढ़ता जा रहा है। आम जनता में तेंदुए का भय कायम हो गया है।

मीडिया कर्मी ब्रजेश जी और पिंटू जी ने बहोरनपुर के मुखिया अनिल सिंह द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के दरवाजे बंद रखें और रात के समय बाहर न निकलें। समाचार की तेजी से फैलने के कारण, उत्तेजना और आशंका दोनों बढ़ गई हैं। दियरा के लोगों लिए क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति ने लोगों में अत्यधिक चिंता और हलचल पैदा कर दी है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular