Thursday, March 23, 2023
No menu items!
HomeNewsबिहारबच्चों के विवाद में कर दी गयी ट्रैक्टर चालक की हत्या- छह...

बच्चों के विवाद में कर दी गयी ट्रैक्टर चालक की हत्या- छह पर प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना के जमीरा गांव की घटना, शुक्रवार की शाम मिला था शव

प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

बेटी का प्रसव होने के बाद पत्नी से घुमने जाने की बात अस्पताल से गये थे बुजुर्ग

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक जज राम की हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। मृत चालक की मां के बयान पर छह लोगों को आरोपित किया गया है। इनमें गांव के ही सुरेंद्र राम, नागेंद्र राम, गुड्डू राम, शिवजी, जवाहर व प्रिंस राम सहित छह लोगों को नामजद किया गया है। सभी पर बच्चों के विवाद में जज राम को गायब कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा बधार स्थित पइन से बरामद हुआ शव

प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

कहा गया है कि बुधवार को बच्चों के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद से ही जज राम गायब गया था। उसकी काफी खोजबीन की गयी, पर कहीं सुराग नहीं मिला। इस बीच शुक्रवार की शाम उसका शव मिल गया। इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

बता दे कि शुक्रवार की शाम जमीरा गांव के बधार से एक युवक का शव बरामद किया गया था। उसकी पहचान गांव के ही जज राम के रूप में की गयी। उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने की बात कही जा रही है।

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

विधायक राहुल तिवारी बोले: पीड़ित परिवार को हर संभव मदद होगी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Ravi Yadav
Ravi Yadav
khabreapki
खबरे आपकी

Most Popular