Homeराजनीतपूर्व राज्य सभा सांसद आर.के.सिन्हा के निधन पर श्रद्वाजंलि सह शोकसभा का...

पूर्व राज्य सभा सांसद आर.के.सिन्हा के निधन पर श्रद्वाजंलि सह शोकसभा का आयोजन

RK. Sinha: आरा के कतीरा सर्किट हाउस के समीप स्थित मंगलम उत्सव भवन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा के निधन पर एक श्रद्धांजलि सह शोकसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता डी. राजन द्वारा किया गया।

शोकसभा का शुभारंभ दिवंगत नेता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और उस पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन के प्रारंभिक संघर्षों को गहराई से याद किया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

वक्ताओं में प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ रजनीकांत, डॉ. के. एन. सिन्हा, अवधेश कुमार पाण्डेय, डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा, अशोक कुमार शर्मा, सचिन सिन्हा, डॉ. अमर्त्य राज सिन्हा, पिंटू तिवारी, डॉ. संदीप कुमार, विनय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, अधिवक्ता रवि कुमार श्रीवास्तव, शिलु सिन्हा, अधिवक्ता आशुतोष पाण्डेय, मोहित श्रीवास्तव, करुणा सिन्हा और प्रदीप कुमार सिन्हा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

RK. Sinha: वक्ताओं ने व्यक्तित्व और कृतित्व के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आर. के. सिन्हा ने बेहद सीमित संसाधनों और छोटी पूंजी के साथ एस.आई.एस. (सुरक्षा सेवा) संस्थान की नींव रखी थी। उन्होंने अपनी अटूट मेहनत, दूरदर्शिता और असाधारण कार्यकुशलता के बल पर एक विशाल व्यावसायिक साम्राज्य की स्थापना की।

इसके साथ ही, वे समाज के सामान्य नागरिकों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और बिना किसी संकोच के लोगों का खुला सहयोग किया करते थे। शोकसभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में आजाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और इसके साथ ही शोकसभा का समापन हुआ।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular