HomeUncategorizedहत्या व अपहरण सहित छह मामलों का वांटेड सहित दो गिरफ्तार

हत्या व अपहरण सहित छह मामलों का वांटेड सहित दो गिरफ्तार

सहार थाना क्षेत्र के छोटकी खड़ांव सोन नद के किनारे से पकड़ा गया कुख्यात

आरा। भोजपुर की सहार थाना की पुलिस को हत्या व अपहरण सहित अन्य मामलों में वांटेड एक कुख्यात को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सहार थाना क्षेत्र के छोटकी खड़ांव सोन नदी किनारे से पुलिस ने उसे दबोचा लिया। हालांकि उसके साथी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार कुख्यात बदमाश छोटकी खड़ांव गांव निवासी स्व. भरत राय का पुत्र अशोक राय है।

jay kumar

एसपी सुशील कुमार द्वारा उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि अशोक राय छोटकी खड़ांव गांव सोन नद के किनारे अपने साथियों के संग अपराध की योजना बना रहा है। उस आधार पर पीरो एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। पुलिस टीम को देख अन्य बदमाश तो भाग निकले, लेकिन अशोक राय को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अशोक राय के खिलाफ अपहरण, हत्या, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के छह मामले दर्ज हैं। इसमें पांच मामले सहार व एक सिकरहटा थाने में है। उसका नाम मासिक दागी में भी है।

रंगदारी के लिये कुख्यात ने जनवरी माह में पिकअप चालक की कर दी थी हत्या

एसपी ने बताया कि पांच जनवरी को छोटकी खड़ांव के समीप रंगदारी के लिये पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव निवासी पिकअप चालक धीरेंद्र यादव की गोली मार हत्या कर दी गयी थी। उसमें अशोक राय मुख्य आरोपित था। इसके अलावे इसी साल एक फरवरी को सिकरहट्टा थाना के फतेहपुर बाजार में की गयी किसान की हत्या में भी उसकी तलाश की जा रही थी। इसके अलावे सहार थाने में 2014 में दर्ज अपहरण व हत्या के एक मामले में भी वह आरोपित था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

बिदुपुर थाने में हत्या में एक वांटेड भी धराया

पुलिस अशोक राय की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। एसपी ने बताया कि हत्या के एक अन्य मामले में वांटेड सेवथा गांव निवासी पम्मी सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर बिदुपुर थाने में हत्या का केस है। छापेमारी में सहार थानाध्यक्ष मनिंद्र कुमार व दारोगा मृत्युंजय सिंह शामिल थे।

Wanted

Bijay singh

Most Popular