HomeNewsबिहारनदी व करहा में डूबने से स्नातक के छात्र समेत दो की...

नदी व करहा में डूबने से स्नातक के छात्र समेत दो की मौत

Student: भोजपुर में शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करहा व नदी में डूबने से स्नातक के छात्र समेत दो की मौत हो गई। मरने वालों में चार साल एक बच्ची भी है। घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के बघउड़ नारायणपुर व गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में हुई है।

  • गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां व अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर की घटना
  • पैर फिसलने से नदी में गिरा छात्र, जामुन चुनने में करहा में डूबी चार साल की बच्ची

पहली घटना बघउड़ नारायणपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के संजय शर्मा की बेटी प्रियंका शनिवार की दोपहर करहा किनारे जामुन चुन रही थी। इसी बीच वह असंतुलित होकर पानी भरे करहा में गिर गई और उसकी मौत हो गई।

एक घंटा बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वह दो भाइयों की बीच इकलौती व छोटी बहन थी। उसकी मौत के बाद मां शांति देवी, भाई लवकुश व बजरंगी रो-रोकर बेहाल थे।

दूसरी घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवा गांव में हुई, जहां नदी में डूबने से छात्र की मौत हो गई। मृत छात्र पोसवा गांव निवासी जयप्रकाश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र शशिकांत सिंह है। वह बीए पार्ट वन का छात्र था।

बताया जाता है कि वह गांव में नदी किनारे होकर जा रहा था। पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। व दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई रविकांत है। घटना के बाद मृतक की मां सुषमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

आरा शहर के सभी दुकानों को प्रतिदिन खोलने का जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

डिजिटल समारोह में हारमोनियम व कथक की प्रस्तुति ने समां बांधा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular