Homekhabren Apkiकिशोर को गोली मारने में दो दोस्त गिरफ्तार, गये जेल

किशोर को गोली मारने में दो दोस्त गिरफ्तार, गये जेल

बिहार।आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी किशोर हर्षित तिवारी को गोली मारने में पुलिस ने उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। इनमें धरम व अंकित सरकार शामिल हैं। दोनों को शहर के जगदेवनगर से गिरफ्तार किया गया।

टिक-टॉक वीडियो बनाने में किशोर को लगी गोली, दोस्त समेत तीन संदिग्ध हिरासत में

अब पुलिस तीसरे दोस्त शंकर व पिस्टल की बरामदगी में जुटी है। इसके लिये छापेमारी की जा रही है। बता दें कि तीन रोज पूर्व चंदवा निवासी धर्मेंद्र तिवारी का पुत्र हर्षित अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। तभी उसके मुंह में गोली मार दी गयी थी। इस सिलसिले में तीन दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular