Saturday, July 27, 2024
No menu items!
HomeNewsभोजपुर में विद्युत करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो...

भोजपुर में विद्युत करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

बड़हरा थाना क्षेत्र के छीनेगांव व तरारी के धमना गांव की घटना

छीनेगांव में शौच करने गये अधेड़ की गिरे तार की चपेट में आने से गयी जान

आरा। भोजपुर में सोमवार को विद्युत करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गयी। घटना के सिन्हा ओपी क्षेत्र के छीनेगांव और तरारी थाना क्षेत्र के धमना गांव की है। मरने वालों में एक छीनेगांव निवासी स्व.लक्ष्मण प्रसाद के पुत्र रामबरण प्रसाद थे। सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

महिला ने की थी लव मैरेज, दो बच्चें भी है

छीनेगांव में शौच करने गये अधेड़ की गिरे तार की चपेट में आने से गयी जान

छीनेगांव की घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामबरण प्रसाद सोमवार सुबह शौच करने के लिए खेत में गये थे। रास्ते में पहले से करंट प्रवाहित तार टूट कर जमीन पर गिरा था। वापस घर लौटने के समय वह उसी तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गये। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

बताया जाता है कि मृत अधेड़ अपने दो भाई व तीन बहन में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी बिंदा देवी, तीन पुत्र राज कुमार प्रसाद, विनय प्रसाद व गुड्डू कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी बिंदा देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

चरपोखरी थाना के गड़हनी बाजार स्थित सहिला पुल पर हुआ हादसा

दुसरी ओर तरारी थाना क्षेत्र के धमना गांव में सोमवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक धमना गांव निवासी स्व.शिव प्रसाद सिंह का 46 वर्षीय पुत्र अयोध्या सिंह है। वह पेशे से किसान थे। आज सुबह वे घर से बाहर जा रहे हैं थे। जहां पहले से बिजली का तार टूट कर गिरा था। इसी दौरान वे विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में सिर्फ पत्नी वृंदा देवी है। मृतक को कोई संतान नहीं है।

भोजपुर में विद्युत करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर एवं रतन दुलारपुर के बीच निर्माणाधीन फोरलेन पर घटी घटना

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Muharram - Jagdishpur
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Muharram - Jagdishpur - मोहर्रम के अवसर पर जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निकाली गई एक से बढ़कर एक ताजिया
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो

Most Popular