HomeUncategorizedमछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, महिला समेत...

मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, महिला समेत चार जख्मी

सिकरहटा थाना क्षेत्र के रजमलडीह गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

बिहार।भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के रजमलडीह गांव में बुधवार की सुबह मछली को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इसमे एक पक्ष की एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में नंदजी राम, उनकी पत्नी तेतरी देवी, पुत्र बिट्टू राम एवं अयोध्या राम के पुत्र धनजी राम शामिल है। सभी रजमलडीह गांव निवासी है। बताया जाता है कि आज सुबह गांव के ही एक पोखरा में मछली मारने को लेकर धनजी राम और गांव के ही दूसरे पक्ष के युवक से विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। जिसमें एक पक्ष के एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular