HomeUncategorizedभोजपुरः दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

भोजपुरः दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

पति, ससुर समेत आधा दर्जन लोगो पर नामजद प्राथमिकी

बिहार/भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बराढ गांव में दहेज के लिए विवाहिता को हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या के चार दिन बाद लड़की की मां शिवकुमारी देवी ने ने दमाद, उसके पिता, माता, सहित आधा दर्जन लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 7 साल पहले तरारी थाना क्षेत्र के कपुरडिहरा गांव निवासी जगदीश राम ने अपनी बेटी शारदा देवी की शादी चरपोखरी थाना क्षेत्र के बराढ गांव निवासी कमेन्दर राम के पुत्र प्रमोद राय से की थी। उसे दो बच्चे भी हुएं। एक की उम्र चार वर्ष और दुसरे की उम्र डेढ़ वर्ष है। लड़की के परिजनों ने लड़के के परिवार पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular