Sunday, May 28, 2023
No menu items!
HomeNewsबिहारमिट्टी भरने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट- दो जख्मी

मिट्टी भरने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट- दो जख्मी

आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा-दूबे छपरा गांव में मिट्टी भरने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव भी किया गया। इसमें दो लोग जख्मी हो गये। इनमें भानू प्रताप सिंह व दिलीप प्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी हैं।

जानकारी के अनुसार पैगा गांव निवासी भानु प्रताप सिंह ने दुबे छपरा के लवकुश प्रसाद से जमीन खरीदी थी। वह उस जमीन पर मिट्टी भरवाने गये थे। तब लवकुश प्रसाद के एक भाई दिलीप प्रसाद द्वारा इसका विरोध किया गया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच दुबेछपरा गांव के अशोक प्रसाद के पुत्र पवन कुमार द्वारा भानु प्रताप सिंह को धक्का दे दिया गया। इससे वह चाट में गिर गये व उनके हाथ टूट गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर चलें। इसमें दिलीप प्रसाद उर्फ मुन्ना की पत्नी का सर फट गया।

विक्षिप्त विधवा के चार साल से बंद पड़े मकान से धंधेबाज कर रहे थे तस्करी

थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया की मिट्टी भरने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। भानु प्रताप सिंह के आवेदन पर पवन कुमार, अशोक प्रसाद और दिलीप प्रसाद सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। करवाई की जा रही है। इधर, पैगा गांव में मवेशी की चरवाही बंद करने को लेकर उपजे विवाद में ईंट से हमलाकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। वह पैगा गांव निवासी करिया सिंह है।

बताया जाता है कि पैगा गांव के लोग गाय की चरवाही बंद करने को लेकर डुगडुगी बजवा रहे थे। इसका गांव के वीर कुंवर पासवान विरोध करने लगा। इसे लेकर विवाद हो गया और नोकझोंक होने लगी। इस बीच वीर कुंवर पासवान के पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर चलाया जाने लगा। इसमें करिया सिंह का सिर फट गया।

आठ मई को घर में घुस जिंदा जला दी गयी थी महिला

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
शाहपुर का लजीज हांडी मटन
शाहपुर का लजीज हांडी मटन (2)

Most Popular