Homeबिहारआराआरा में पूर्व के विवाद को लेकर युवक को मारी गोली

आरा में पूर्व के विवाद को लेकर युवक को मारी गोली

उदवंतनगर गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार के सुबह पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई।

UDWANTNAGAR CRIME: उदवंतनगर गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार के सुबह पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई।

  • हाइलाइट : UDWANTNAGAR CRIME
    • जख्मी युवक का आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आरा: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार के सुबह पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को बाएं साइड पेट में गोली मारी गई है। गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसके साथ रहे दोस्त द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव वार्ड नंबर 6 निवासी अखिलेश सिंह का 28 वर्षीय पुत्र कृष्ण सिंह है। वहीं घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

इधर, जख्मी युवक के साथ है उसके दोस्त टुनटुन कुमार ने बताया कि उन्होंने उदवंतनगर ब्रह्म स्थान स्थित वेयरहाउस में दो दिन पूर्व जॉब के लिए अप्लाई किया था और वे लोग दो दिन पूर्व भी वहां गए थे। जिसके बाद उन्हें दो दिन बाद बुलाया गया था। गुरुवार की सुबह में दोनों बाइक से वहीं वेयरहाउस गए थे। जहां बातचीत होने के बाद कंपनी के मालिक द्वारा बोला गया के कल से आप लोग ड्यूटी करने आजाएगा। इसके बाद में दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

इसी बीच उदवंतनगर मध्य विद्यालय के समीप दो बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश आए और उनकी बाइक रुकवाई। उसके बाद उसके दोस्त कृष्णा सिंह से नोकझोक हुई। जिसके बाद उक्त बदमाशों द्वारा उसे गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

जख्मी युवक कृष्णा सिंह के दोस्त टुनटुन कुमार ने बताया कि उसे गोली किसने और क्यों मारी यह मुझे नहीं मालूम। लेकिन उसके जख्मी दोस्त कृष्णा सिंह से उसे बताया कि उक्त बदमाशों से उसका पूर्व में भी विवाद हुआ था। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

जबकि इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह ने बताया जख्मी युवक को गोली बाएं साइड पेट में लगी है। गोली लगने के कारण जख्मी युवक का छोटी आंत क्षतिग्रस्त हो गया है। ऑपरेशन कर जख्मी युवक का बुलेट निकाल दिया गया और उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है पर उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular