Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल: सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

भोजपुर में एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल: सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

Umashankar Upadhyay – Bihiya: उमाशंकर उपाध्याय बिहिया नगर के कटेया रोड में अपने परिवार के साथ किराये पर रहते थे। मंगलवार की दोपहर में वे किसी काम से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे।इसी दौरान बिहिया चौरास्ता के समीप सामने से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित वाहन जोरदार टक्कर मार दी।

  • हाइलाइट
    • अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार वृद्ध की मौत
    • बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर बिहिया चौरास्ता के समीप हुई घटना

Umashankar Upadhyay – Bihiya आरा/बिहिया: बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर बिहिया थाना क्षेत्र के चौरास्ता के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग 60 वर्षीय बाईक सवार वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक वृद्ध का नाम उमाशंकर उपाध्याय है जो कि बिहिया थाना क्षेत्र के पीपरा जगदीश गांव निवासी स्व. मोहन उपाध्याय के पुत्र थे।

जानकारी के अनुसार उमाशंकर उपाध्याय बिहिया नगर के कटेया रोड में अपने परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। मंगलवार की दोपहर में वे किसी काम से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे।इसी दौरान बिहिया चौरास्ता के समीप सामने से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित वाहन जोरदार टक्कर मार दी।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

बताया जाता है कि उक्त वाहन में फंसने से वे काफी दूर तक घिसटते चले गये जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना में बाईक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में बिहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया।

जख्मी के सिर से लगातार खून बह रहा था परन्तु अस्पताल के एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल की वजह से उन्हें आरा नहीं ले जाया जा सका। बाद में परिजनों द्वारा जैसे-तैसे एक प्राईवेट वाहन से आरा ले जाया गया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल आरा पहुंचने से पहले हीं वृद्ध की मौत हो गयी।

मृतक का सदर अस्पताल आरा में पोस्टमार्टम कराया गया है। जानकारी के अनुसार को तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं जिसमें सभी पुत्रियों की शादी हो चुकी है। एक पुत्र प्राईवेट जॉब में है जबकि दो पुत्र अभी पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular