Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeहिंदुस्तानअज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार युवक जख्मी

अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार युवक जख्मी

घायल का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

पीरो थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

आरा (संवाददाता मो. वसीम)। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया।जानकारी के अनुसार जख्मी भड़सरा गांव निवासी लक्ष्मण साव का 20 वर्षीय पुत्र टेश लाल है। बताया जाता है कि वह शाम में पीरो बाजार सब्जी लाने गया था। सब्जी लेकर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया।

गरीब व असहाय लोगों को खाना खिलाने में अग्रसर है भोजपुर प्रशासन

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular