HomeUncategorizedगैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, वृद्धा झुलसी

गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, वृद्धा झुलसी

बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव में शुक्रवार की शाम घटी घटना

सदर एसडीओ अरुण प्रकाश ने राहत सामग्री की गाड़ी को किया रवाना

आरा (संवाददाता मो. वसीम)।भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव में शुक्रवार की शाम गैस सिलेंडर में रिसाव से वृद्धा झुलस गई। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला सुंदरपुर बरजा गांव निवासी इंद्रासन कुंअर हैं। बताया जाता है कि आज शाम खाना बनाने के लिए गैस चुल्हा जला रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव हो जाने से वह झुलस गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

कृषि एवं फसल कटाई में लगे लोगों के कार्य करने पर रोक नहीं

Most Popular