Homekhabren Apkiअज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार युवक जख्मी

अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार युवक जख्मी

घायल का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

आरा (संवाददाता मो. वसीम)। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया।

पीरो थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

जानकारी के अनुसार जख्मी भड़सरा गांव निवासी लक्ष्मण साव का 20 वर्षीय पुत्र टेश लाल है। बताया जाता है कि वह शाम में पीरो बाजार सब्जी लाने गया था। सब्जी लेकर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular