Monday, July 1, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारसफाई एनजीओ की लापरवाही, बरसात होते ही जलमग्न होंगे कई वार्ड

सफाई एनजीओ की लापरवाही, बरसात होते ही जलमग्न होंगे कई वार्ड

शाहपुर के समाजसेवी व प्रतिनिधियों ने कहा कि बरसात के मौसम में जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर पंचायत को व्यापक कार्ययोजना बनानी होगी।

Waterlogging problem in Shahpur : शाहपुर के समाजसेवी व प्रतिनिधियों ने कहा कि बरसात के मौसम में जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर पंचायत को व्यापक कार्ययोजना बनानी होगी।

  • हाइलाइट : Waterlogging problem in Shahpur
    • वार्ड संख्या-08 में जल-जमाव की समस्या विकराल
    • सफाई एनजीओ ने किया वार्ड-10 के मुख्य नाला पर कूड़ा कचरा डंप

आरा/शाहपुर: जब भी बरसात का मौसम आता है, तो शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में अवश्य ही कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। कई वार्डों में जल-जमाव की समस्या इस मौसम में सबसे प्रमुख होती है। बरसात के दिनों में भारी बारिश के कारण वार्ड संख्या- 08 का 70 प्रतिशत क्षेत्र जलमग्न हो जाता हैं, वही वार्ड- 10 गांधी मुहल्ला के निवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वार्ड संख्या-08 में जल-जमाव की समस्या विकराल

समाजसेवी विनय मिश्रा ने कहा की नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड संख्या-08 के जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। यहां भारी पैमाने पर पानी जमा होता है। यहां के निवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए बरसात के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त ढलान व चैनल बनाए जाने के उपरांत ही बरसात के मौसम में होने वाले जल-जमाव की समस्या से राहत पा सकते हैं।

सफाई एनजीओ की लापरवाही, वार्ड-10 के मुख्य नाला पर कूड़ा कचरा डंप

वार्ड संख्या-10 के पूर्व वार्ड पार्षद राजू धानुक ने कहा की बरसात के मौसम में पानी लोगों के घरों में चला जाता है। इससे गांधी मुहल्ला के निवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सफाई एनजीओ द्वारा जल निकासी के मुख्य नाला (हाई स्कूल के समीप) कूड़ा कचरा डंप कर जाम कर दिया गया है। वार्ड-10 के जल निकासी का यही एक रास्ता है जो कूड़ा डंप किये जाने से बंद हो गया है। बरसात होते ही गांधी मुहल्ला के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अतः इसका निदान समय रहते करना जरूरी है।

वार्ड संख्या-02 के वायरल होते वीडियो और सफाई व्यवस्था का हाल

इधर, वार्ड संख्या-02 में सड़क पर जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर पंचायत को कई कदम उठाने होंगे। सबसे पहले तो नाली-नालों की समुचित सफाई और उनके उचित रखरखाव की आवश्यकता है। नाली-नाले यहां कचरे और गंदगी से भरे हैं, जिससे पानी का निकास नहीं हो पाता और सड़कों पर जल-जमाव होता है। नाली का पानी यहां रास्ते से होकर निकलता है। हर रोज वीडियो वायरल होते है। लेकिन सफाई एनजीओ की मनमानी यहां चरम पर है। यहां के वार्ड पार्षद और मौनिया बाबा में काफी समानता है। इससे स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Waterlogging - शाहपुर नगर पंचायत
Waterlogging – शाहपुर नगर पंचायत

व्यापक कार्ययोजना बनाने पर बल

उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी, वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, देवन्ती देवी, कामेश्वर राज, हिरालाल पांडेय, पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर उर्फ गुपुत साह, समाजसेवी भूटेली महतों ने कहा कि बरसात के मौसम में जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर पंचायत को व्यापक कार्ययोजना बनानी होगी। नालियों और सड़कों की समुचित देख-रेख, पानी की निकासी व्यवस्था को मजबूत करना, और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत प्रदान करने के लिए तैयार रहना जरूरी है। इन कदमों को उठाकर ही हम बरसात के मौसम में होने वाले जल-जमाव की समस्या को नियंत्रण में रख सकते हैं।

- Advertisment -
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो

Most Popular