HomeNewsक्राइमभोजपुर में अज्ञात महिला की हत्या कर फेका गया शव बरामद

भोजपुर में अज्ञात महिला की हत्या कर फेका गया शव बरामद

Woman body found in Dhandiha: कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव में मिला महिला का शव

jay kumar

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

धनडीहा गांव स्थित खेत के पास से बुधवार की शाम बरामद हुआ शव

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव स्थित खेत से एक अज्ञात 25 वर्षीया एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है।

Woman body found in Dhandiha:सर पर वार करके हत्या करने की जताई जा रही आशंका

वही दूसरी ओर पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतका महिला की मौत सर पर वार करके हत्या करना प्रतीत होता है। जबकि दूसरी तरफ सिविल सर्जन द्वारा चार सदस्यीय डॉक्टरों का टीम गठित किया गया। जिसमें ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ सूर्यकांत निराला,महिला चिकित्सक डॉ. प्रगति एवं दो अन्य चिकित्सक शामिल थे। जिसके पश्चात विजाइनल स्वाब कर शव का पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular