HomeNewsअनाइठ ठाकुरबाड़ी के समीप बाइक से गिरकर महिला की मौत

अनाइठ ठाकुरबाड़ी के समीप बाइक से गिरकर महिला की मौत

Anaith Thakurbari – आरा नवादा थाना क्षेत्र के अनांइठ ठाकुरबाडी के समीप घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ ठाकुरबाड़ी Anaith Thakurbari मोहल्ले के समीप रविवार की शाम बाइक से गिरकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतका नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल भट्टी गली निवासी स्व.जय कुमार शाह की 50 वर्षीया पत्नी शिवकुमारो देवी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह आज सुबह वह बाइक से अपने भतीजे के साथ चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमराव गांव अपनी बड़ी बेटी पूनम के घर गई थी।

Anaith Thakurbari

बेटी से मिलकर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत, घर में मचा कोहराम

इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने तोड़ा दम

बेटी से मिलकर जब वह वापस शाम में अपने भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी बीच अनांइठ ठाकुरबारी मोहल्ले के समीप वह अचानक असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस घर ले गए।बताया जाता है कि मृतका को सिर्फ दो पुत्री है। घटना के बाद में मृतका के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- पिरौंटा लूट कांडः-मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने तीन लाइनर को दबोचा

पढ़े :- डाक्टरो के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करवाने वाले भेजे जाएंगे जेल-आरके सिंह

पढ़े :- पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल पाइप लाइन व्यवस्था चालू

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular