Homekhabren Apkiनया ख्वासपुर के अग्नि पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे सेवा भारती...

नया ख्वासपुर के अग्नि पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे सेवा भारती के कार्यकर्ता

Seva Bharti arrived to help the Khwaspur fire victims

40 अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच बांटा चावल, आटा, सोयाबीन, आलू, साबुन, गमछा, लूंगी, गंजी, साड़ी एवं मास्क

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सेवा भारती के स्वावलंबन प्रमुख सुर्यभान सिंह ने निर्देश पर हुआ वितरण

Seva Bharti arrived to help the Khwaspur fire victims

रिपोर्टः मो. वसीम
बिहार।आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा के नया ख्वासपुर गांव में अगलगी की दुखद खबर मिलते ही भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सेवा भारती के स्वावलंबन प्रमुख सुर्यभान सिंह ने तुरंत सेवा भारती के कार्यकर्ताओं को घटनास्थल पर भेजा। जहां सेवा भारती के सदस्यों ने घटना से प्रभावित रामकुमार यादव, रामेश्वर यादव, जीउत बिन, संजय बिन सहित 40 परिवारों के बीच चावल, आटा, सोयाबीन, आलू, साबुन, गमछा, लूंगी, गंजी, साड़ी, मास्क इत्यादि देकर आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।इसके बाद सेवा भारती के सदस्यों ने टेकसेमर, पवट, पिपरा, बरजा, फुहां एवं करजा गांवों में जाकर कोरोना वायरस से प्रभावित गरीब-जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच राशन, साबुन एवं मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर सेवा भारती के चंद्रभान सिंह, वरुण सिंह, बबलू शुक्ला, विकास सिन्हा, अजय सिंह, भाजपा बबुरा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, बड़हरा मंडल अध्यक्ष संटू जी, मुन्ना सिंह, सितेश सिंह ‘बिट्टू’, रामजी पांडेय, सुगानी पांडेय, रघुवीर सिंह, राहुल पांडेय, सुशील गोंड़ सहित अनेक सदस्यों ने पूरी तत्परता के साथ ग्रामीणों की मदद की।

Seva Bharti arrived to help the Khwaspur fire victims

जल गया, अब कैसे होगी मुनिया की शादी

Police sent home after making a rooster

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular