Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में योगी बोले, आज पटाखे भी छूटते हैं तो पाकिस्तान सफाई...

आरा में योगी बोले, आज पटाखे भी छूटते हैं तो पाकिस्तान सफाई देता है कि यह मेरा काम नहीं है

Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिल रही हैं और राम भक्त ही फिर दिल्ली के सिंहासन पर बैठेगा।

Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिल रही हैं और राम भक्त ही फिर दिल्ली के सिंहासन पर बैठेगा।

  • हाइलाइट :- Yogi
    • अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने से देश में नई ऊर्जा का संचार हुआ है- योगी
    • भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह को अपना बहुमूल्य वोट दे भारी मतों से जिताने की अपील की

आरा/बड़हरा: भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के सेमरिया पड़रिया खेल मैदान में आरा के एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां आरण्य देवी और बाबू बीर कुंवर सिंह को कोटि कोटि नमन करते हुए कहा कि राम भक्त ही फिर दिल्ली के सिंहासन पर बैठेगा। इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिल रही हैं।

भोजपुरी भाषा में आप लोगन के प्रणाम कहते हुए कहा कि वर्ष 2014 के पहले के भारत की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। बहुतेरे लोग गरीबी से पीड़ित थे। अब सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो गया है। गरीबी बहुत हद तक कम हुई है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने से देश में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

कश्मीर में धारा 370 समाप्त होने से आतंकवाद का खात्मा हुआ है। देश में चारों तरफ ट्रिपल आईटी, एनआईटी, मेडिकल कॉलेजों का निर्माण होने के साथ कई सड़कें सिक्स लेन, फोरलेन व एक्सप्रेसवे बनी हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को काफी सम्मान प्राप्त हुआ है । आज पटाखे भी छूटते हैं तो पाकिस्तान सफाई देता है कि यह मेरा काम नहीं है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व के सात करोड़ लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा, 15 करोड़ लोगों का एकाउंट खोला गया। छह करोड़ किसानों को सम्मान निधि योजना के तहत अनुदान दिया गया। 12 करोड़ लोगों को उज्ज्वल योजना और चार करोड़ से अधिक लोगों को आवास योजना का लाभ दिया गया है।

Yogi ने आरोप लगाया कि कांग्रेस व राजद भाकपा माले के उम्मीदवार को टिकट दे यहा अशांति और अराजकता फैलाना चाहते हैं। इनके चुनाव जीतने से किसान व व्यापारी कभी सुरक्षित नहीं रह सकते। कांग्रेस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की जनता पर विरासत टैक्स लगा पुश्तैनी संपत्ति बांग्लादेश समेत अन्य जगहों से आये रोहाग्यिों में बांटना चाहती है। कांग्रेस और सहयोगी दल हिंदुओं का आरक्षण समाप्त कर मुसलमानों को आरक्षण देने के चक्कर में है। इसे भाजपा सफल नहीं होने देगी। उन्होंने इसके लिए सभी लोगों को एकजुट होकर केंद्रीय मंत्री सह प्रत्याशी आरके सिंह को अपना बहुमूल्य वोट दे भारी मतों से जिताने की अपील की।

सभा संबोधित करते आरके सिंह ने कहा कि आजादी के बाद मेरे कार्यकाल में आरा लोकसभा क्षेत्र में दोगुना विकास हुआ है। पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि भारत के विकास को रफ्तार देने के लिए पीएम मोदी को तीसरा मौका देने की जरूरत है। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के विकास की चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मत देने का आग्रह किया। विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, जदयू के वरीय नेता छोटू सिंह, पूर्व विधायक संजय टाइगर समेत अन्य वरीय नेताओं ने संबोधित करते हुए राजद सरकार के दौरान गुंडा राज की याद दिलाते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से मत देने की अपील की। पूर्व विधायक मुन्नी देवी, पूर्व एमएलसी हुलास पाण्डेय, जदयू के वरीय नेता भाई बरमेश्वर व अन्य ने भी सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की व संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा पटेल ने किया।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular