HomeNewsजगदीशपुर के छोटकी हरदिया आहार में डूबने से युवक की मौत

जगदीशपुर के छोटकी हरदिया आहार में डूबने से युवक की मौत


आरा: जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के छोटकी हरदिया गांव में गुरुवार को दोपहर आहार में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

jay kumar

जगदीशपुर – घर में कोहराम,स्नातक करके आईटीआई कर रहा था युवक

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के छोटकी हरदिया गांव निवासी भरत सिंह का 22 वर्षीय पुत्र हरेंद्र सिंह है। वह स्नातक करके आईटीआई कर रहा था। बताया जाता है कि आज दोपहर वह धान के खेत में खाद छींटने के लिए गया था। वापस लौटने के दौरान वह पानी भरे आहार में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।

शव का पोस्टमार्टम थाना पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में उसकी मां शांति देवी, बड़ा भाई राजकुमार, राजाराम, छोटा भाई महेंद्र एवं एक बहन उर्मिला देवी है।

ड्‌यूटी जा रहे दारोगा को बाइक सवार ने मारी ठोकर, जख्मी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular