HomeNewsक्राइममुम्बई से आए युवक की गला दबाकर हत्या

मुम्बई से आए युवक की गला दबाकर हत्या

लापता युवक की गला दबाकर हत्या, झाड़ी में फेंका शव
नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला की बुधवार की रात की घटना
बुधवार की शाम से गायब युवक का गुरुवार की सुबह मिला शव
घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस
आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मोहल्ले में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। बुधवार की शाम घर से निकले युवक का शव गुरुवार की सुबह जवाहर टोला में ही झाड़ी से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक जवाहर टोला निवासी श्याम बाबू पासवान का 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार था। वह पेशे से कुक था और मुंबई की एक होटल में काम करता था। उसका छह हजार रुपया भी गायब है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि जुआरियों और हेरोईनचियों पर हत्या किये जाने का संदेह जताया जा रहा है। वहीं युवक के पिता द्वारा घटनास्थल पर मौजूद तीन लड़कों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। इधर, गुरुवार की युवक का शव मिलने से मोहल्ले में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह पहुंचे और छानबीन की। उसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं श्याम बाबू पासवान ने बताया कि उनके पुत्र राहुल कुमार ने बुधवार की सुबह एक नया मोबाइल खरीदा था। शाम में करीब पांच बजे बाजार जाने की बात कह घर से निकला था। उसके पास छह हजार रुपये भी था। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा तो, खोजबीन की गयी। लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस क्रम में वह जवाहर टोले में स्थित झाड़ी में भी गये थे। तब वहां तीन लड़के मौजूद थे। तीनों ने पूछताछ में राहुल के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस बीच गुरुवार की सुबह उसी झाड़ी से उसका शव बरामद किया गया। ऐसे में उन्होंने उन तीनों लड़कों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत पर तीनों लड़कों की पहचान और गिरफ्तारी को छापेमारी भी की जा रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular