HomeNewsबिहारभोजपुरः विशेष समकालीन अभियान में 107 गिरफ्तार

भोजपुरः विशेष समकालीन अभियान में 107 गिरफ्तार

Special Operation के दौरान देशी राइफल, कारतूस, देशी-विदेशी शराब एवं हेरोइन बरामद

jay kumar

एसपी के निर्देश पर चलाया गया विशेष समकालीन अभियान

भोजपुर एसपी राकेश कुमार दुबे के निर्देश पर गुरुवार की रात पूरे जिले में Special Operation विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान गंभीर कांडों में वांछित एवं फरार चल रहे 107 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में पुलिस ने एक देशी राइफल, तीन कारतूस, 23.28 लीटर विदेशी शराब,119 लीटर देशी महुआ शराब,190 किलो महुआ, 8 मोबाइल एवं 124 पुड़िया (68 ग्राम) हीरोइन भी बरामद किया।

Special operation - 107 arrested under the leadership of Bhojpur SP
भोजपुर एसपी कार्यालय

पढ़े : सोन नदी ब्रिज के उपर से नदी में कूदे प्रेमी-प्रेमिका नदी के तेज धारा में बहते चले गए

विशेष समकालीन अभियान में एक अपहृता को भी बरामद किया गया। अपहरण को लेकर महिला थाना में केस दर्ज था। आरा टाउन थाना पुलिस की टीम ने आठ वारंटियो को गिरफ्तार किया है।

SP बोलेः जिले में लगातार चलेगा अभियान

एसपी राकेश कुमार दुबे ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि यह अभियान बराबर चलता रहेगा और ऐसे कई गंभीर कांडों में फरार व वांछित चल रहे अभियुक्तों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें हरहाल में गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular