Homeखेलक्रिकेटमहेंद्र सिंह धोनी ने लॉकडाउन में खाली समय का पूरा सदुपयोग किया

महेंद्र सिंह धोनी ने लॉकडाउन में खाली समय का पूरा सदुपयोग किया

खबरें आपकी-भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी(माही) ने देश मे लागू लॉक डाउन के दौरान खाली समय का भी भरपूर सदुपयोग किया है।एक तरफ जहां अन्य क्रिकेटरों के अजब-गजब वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन करते छाये रहे,वही महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फार्म हाउस में जैविक खेती करना सीखा, ट्रैक्टर चलना सीखा,रांची के सैबों स्थित फार्म हाउस में महेंद्र सिंह धोनी का एक न्या रूप देश के अन्नदाताओं के लिए उत्साह वर्धन के रूप में सामने दिखाई दिया।

jay kumar
Mahendra-singh-dhoni.jpg
Mahendra-singh-dhoni.jpg

बंद पड़े घर में 10 फीट गहरे सुरंग से बरामद किया गया गांजे

लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र धोनी लगभग एक साल से टीम से बाहर है पर लोगों के दिलों में आज भी महेंद्र सिंह धोनी का जलवा कायम है।धोनी के फैन धोनी के किसान रूप को बेहद पंसन्द कर रहे है व उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे है।जिसमे महेंद्र सिंह धोनी का एक रूप ट्रैक्टर ड्राइवर का भी है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पिछला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का सेमीफाइनल खेला था जिसमे न्यूजीलैंड के हाथों टीम को हार मिली थी।धोनी अब तक नब्बे टेस्ट मैच में 4876 व 350 वनडे मैचों में 10773 रन तथा 98 टी-20 मैचों में 1617 रन बनाये है।

एसपी बोले-स्पीडी ट्रायल चलेगा, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular