Homeस्वास्थ्यआरा सदर अस्पताल का डीएम ने लिया जायजा, बोले: तत्काल शुरू करें...

आरा सदर अस्पताल का डीएम ने लिया जायजा, बोले: तत्काल शुरू करें ओपीडी सेवा

भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने कोरोना वार्ड सहित अस्पताल के सभी वार्डों का जाना हाल

सभी वार्डों को सुचारु ढंग से संचालित करने का दिया निर्देश

jay kumar

आरा। भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने बुधवार की दोपहर आरा सदर अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने बारी-बारी से सभी वार्डों का भ्रमण किया गया।

इस दौरान मेडिकल वार्ड, लेबर वार्ड, कोरोना वार्ड, व आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया गया और सभी वार्ड को सुचारू ढंग से संचालित/कार्यान्वित कराने का निदेश सिविल सर्जन को दिया गया। साथ ही ओपीडी सेवा को तत्काल प्रभाव से चालू करने का भी निर्देश दिया।

आरा महिला थाना में दर्ज की गयी प्राथमिकी, रिमांड होम के अधीक्षक पर लगा आरोप

इस अवसर पर सिविल सर्जन डा.एलपी झा, सदर अस्पताल के अधीक्षक डाॅॅ. सतीश कुमार सिन्हा, डाॅॅ. प्रवीण कुमार सिन्हा, डाॅॅ.अरुण कुमार, डाॅ. विकास सिंह व डाॅॅ. प्रतीक सहित अन्य थे।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular