HomeNewsडांसर के साथ नाचने के विवाद को लेकर मारपीट, चार जख्मी

डांसर के साथ नाचने के विवाद को लेकर मारपीट, चार जख्मी

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में शुक्रवार की सुबह डांसर के साथ नाचने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

रिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः पप्पू यादव

जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

कार्यपालक पदाधिकारी के रवैये से परेशान शाहपुर के मुख्य पार्षद धरने पर बैठे

जानकारी के अनुसार जख्मियों में दक्षिणा एकौना गांव निवासी गौरी शंकर राम, उनका पुत्र हंसराज राम, भतीजा सूरज कुमार एवं मुनु कुमार है। जख्मी गौरी शंकर राम ने बताया कि बीते शनिवार को उनके रिश्तेदार दिलीप कुमार के लड़का का बरही था। जिसमें नाच का कार्यक्रम था। शाम में जब डांसर स्टेज पर नाच रही थी। तभी गांव का ही एक युवक डांसर के साथ डांस करने लगा। जब जख्मी का दोस्त ने इसका विरोध किया। तो दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान एक की पिटाई कर दी गयी। हालांकि बात खत्म हो गई थी। आज सुबह पुनः पूछताछ करने के दौरान दोनो पक्ष भिड गये।

देखें: – खबरे आपकी – फेसबुक पेज

देखें: – दो साल में इस गांव के दो बेटे व बेटियों ने यूपीएससी में अपनी सफलता का परचम लहाराया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular