HomeNewsभोजपुर में प्रताडना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी

भोजपुर में प्रताडना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी

Shahpur – आरा/शाहपुर: भोजपुर में प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहियां गांव की है। जहां शुक्रवार की देर रात संजू कुमारी (30) ने अपने पति भीम चौधरी से झगड़े के बाद छत के कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की खुदकुशी के बाद पति फरार हो गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस की देखरेख में मृतका के शव को फांसी के फंदे से उतारा गया एवं पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

jay kumar

Shahpur – शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहियां गांव की घटना

वेब लिंक के माध्यम से मीठापुर एवं आर ब्लाॅक को जोङने वाली उपरिगामी पुल का हुआ शिलान्यास

इस संबंध में मृतका के भाई बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी भंगा मल्लाह द्वारा बहन के पति पर लगातार प्रताड़ित करने के आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के अनुसार दर्ज प्राथमिकी के आधार पर shahpur पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। साथ ही आरोपी की तलाश में कुछ जगहों पर छापेमारी भी की गई।

योगदान करने के बाद बोले भोजपुर के नये एसपी हर किशोर राय

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular