Homeबिहारआरा भोजपुरसिन्हा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन महिला समेत आठ...

सिन्हा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन महिला समेत आठ जख्मी

आरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सिन्हा (Ara Sinha) गांव में सोमवार की शाम पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें  एक पक्ष के तीन महिला समेत आठ लोग जख्मी हो गये। सभी जखमियों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

Ara Sinha – कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सिन्हा गांव में सोमवार की शाम घटी घटना

भाजपा का सक्रिय सदस्य हूं मौका मिला तो सेवा से प्रतिनिधि का उदाहरण सेट करूंगा- विनोद तिवारी

जानकारी के अनुसार जख्मियों में भुनेश्वर राम, चैत राम, राकेश कुमार, दीपक पासवान, दिलीप पासवान, आशा देवी, रीता देवी एवं जुली कुमारी है। जख्मी चैत राम ने बताया कि (Ara Sinha) गांव के ही एक युवक से पूर्व से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है।

आज शाम उसी विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए मारपीट शुरू कर दी। जिसमें मारपीट के दौरान एक पक्ष के तीन महिला समेत आठ लोग जख्मी हो गये।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular