Homeराजनीतपूरे शाहाबाद में एनडीए अपनी जीत का परचम लहराएगीः नित्यानंद राय

पूरे शाहाबाद में एनडीए अपनी जीत का परचम लहराएगीः नित्यानंद राय

People of Bihar बिहार के लोग अब सचेत हो गए हैं डॉ. संजय जयसवाल

आरा। People of Bihar बड़हरा विधानसभा से राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रसाद सिंह के समर्थन में रविवार भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री व उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय और बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया सांसद संजय जायसवाल ने बड़हरा दौलतपुर के खेल मैदान में रैली किया। रैली को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और विकास हो रहा है। आगे भी विकास जारी रहेगा। जरूरत है आप लोगों के समर्थन सहयोग की। उन्होंने कहा कि भोजपुरी ही नही बल्कि पूरे शाहाबाद में एनडीए अपनी जीत का परचम लहराएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि (People of Bihar) लोग अब सचेत हो गए हैं। वे 1990 से 2005 तक की सरकार देख चुके हैं। वैसी गलती अब दोहराना नहीं चाहेंगे। इस दौरान बडहरा विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि बड़हरा विधानसभा के क्षेत्र के लोगों ने नौटंकी करने वाले को अब बहुत देख लिया। अब बदलाव की जरूरत है।

भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रेम पंकज ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

रैली के दौरान भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रेम पंकज उर्फ ललन जी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सभा की अध्यक्षता भाजपा उतरी कोइलवर मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, जदयू के मंडल अध्यक्ष दुर्गा पटेल संयुक्त रूप से किया। संचालन जदयू के प्रदेश के उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने की। जन सभा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला मीडिया प्रमुख डाॅ. रमेश कुमार सिन्हा ऊफ कर्ण जी, निवर्तमान जिला महामंत्री धिरेन्द्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी प्रह्लाद राय, भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, आनंद गोपाल पंडित मंडल अध्यक्ष सरैया, रंजीत गुप्ता मंडल अध्यक्ष बबूरा, संतोष सिंह संधू मंडल अध्यक्ष बड़हरा, दुर्गा पटेल प्रखंड अध्यक्ष जदयू बड़हरा, सिपाही महतो पंचायत अध्यक्ष जदयू, शंभू सिंह मुखिया दौलतपुर पंचायत, अर्जुन सिंह मुखिया राजापुर पंचायत, रघुवर दयाल सिंह, रविंद्र रंजक, बड़हरा प्रभारी, बबलू तिवारी, कुलदीप, लखन उपाध्याय, शुभम सिंह, शुभम श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के आईटी सेल प्रभारी आज़ाद श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संदीप कुमार सिंह, रुद्रा प्रताप सिंह, शैलेश कुमार गुड़ु, शम्भू नाथ केशरी, मनन आदि कई थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular