Homeचर्चित न्यूजचुनावी माह में भोजपुर में क्राइम एक्सप्रेस की रफ्तार पर लगी ब्रेक

चुनावी माह में भोजपुर में क्राइम एक्सप्रेस की रफ्तार पर लगी ब्रेक

Crime Express – सितंबर में ताबड़तोड़ गोलियां चलने के बाद अक्टूबर में कम गरजीं बंदूकें

अक्टूबर में अबतक फायरिंग की छह घटनायें, पुलिस के साथ पब्लिक को राहत

हत्या की दो घटनायें, लूटपाट और फायरिंग में एक की गयी जान

आरा। कृष्ण कुमार भोजपुर जिले में चुनावी माह में क्राइम एक्सप्रेस (Crime Express) की रफ्तार पर ब्रेक लग गयी है। सितंबर माह में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अक्टूबर में बंदूकें कम गरजीं। हत्या की घटनाओं में भी कमी आयी है। जिले में अबतक फायरिंग की छह और हत्या की महज दो घटनायें सामने आयी है। अब इसे पुलिस की सख्ती समझें या फिर अपराधियों का चुनावी मोड में आना। मां दुर्गा की भक्ति में लीन हो जाना कह सकते हैं।

jay kumar

Crime Express दरअसल सितंबर माह में खूब गोलियां चली थी। तीस दिन में फायरिंग की 17 घटनायें हुई थी। सिर्फ गोलीबारी में पांच लोगों की जानें चली गयी थी। लेकिन चुनावी माह अक्टूबर शुरू होते ही जिले में अपराधिक घटनाओं पर रोक लग गयी। हालांकि छिट-पुट फायरिंग की घटनायें हुई है। दो लोगों की हत्या भी हुई है। इस माह की अबतक की सबसे बड़ी घटना संदेश में हुई है। 12 अक्टूबर की रात लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी गयी। बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।

उससे पहले एक अक्टूबर की रात सहार क्षेत्र में एक बालू कारोबारी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी थी। उसका शव हातिमगंज रोड किनारे फेंक दिया गया था। शहर में भी अलग-अलग जगहों पर दो युवकों को गोली लगी थी। दूसरी ओर अपराधियों की धरपकड़ अभियान भी चलता रहा। इस दौरान पुलिस और एक अपराधी के बीच मुडभेड़ भी हो चुकी है। हालांकि पुलिस ने उस अपराधी को दबोच लिया था। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके तहत धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सीसीए का प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular