HomeNewsट्रेन की चपेट में आने से मोटर मैकेनिक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से मोटर मैकेनिक की मौत

Ara-Karisath-Station:आरा-कारीसाथ स्टेशन के बीच अप लाइन पर शुक्रवार की सुबह घटी घटना

Ara-Karisath-Station आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच अप लाइन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक मोटर मकैनिक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरातफरी मची रही। सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई चंदवा गांव निवासी रामनवमी सिंह का 30 वर्षीय पुत्र शशी कुमार है। वह पेशे से बाइक मैकेनिक था। मृतक के पिता रामनावमी सिंह ने बताया कि वह शहर के जीरोमाइल पर किराये का मकान लेकर अपनी पत्नी एवं लड़की के साथ रहता है। वह कभी जीरोमाइल रहता था, तो कभी भेलाई चंदवा रहता था।

मृत युवक के घर में मचा कोहराम

गुरुवार की शाम वह अपने घर से सामान खरीदने के लिए बाजार समिति निकला था। लेकिन वह वापस नहीं आया। तब परिवार वालो को लगा कि वह अपने घर जीरोमाइल चल गया है। रेल पुलिस इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। तब परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में मां लाछो देवी, पत्नी सरीता देवी एवं एक पुत्री है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

Ara road jam एसपी के निर्देश पर 30 लोगों पर दो अलग-अलग दर्ज प्राथमिकी,5 गिरफ्तार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular