Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में हार्डवेयर और पेंट्‌स दुकान में लगी आग, लाखों के सामान...

आरा में हार्डवेयर और पेंट्‌स दुकान में लगी आग, लाखों के सामान राख

Fire shop in Ara फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच बुझायी आग

Fire shop in Ara आरा। शहर के नवादा थान क्षेत्र के धोबीघटवा अनाइठ स्थित एक हार्डवेयर दुकान में शनिवार की रात भीषण आग लग गयी। इसमें लाखों के सामान जल गये है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग कैसे लगी? इस संबंध में दुकान मालिक सुशील कुमार द्वारा नवादा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

jay kumar
  • आरा शहर के धोबीघटवा अनाइठ की शनिवार रात की घटना

सुशील कुमार नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद चौक इलाके के रहने वाले हैं। उनकी अनाईठ धोबीघटवा स्थित बैंक मोड़ के पास में महावीर हार्डवेयर और पेंट्‌स की दुकान है। वह शनिवार की रात दुकान बढ़ाकर घर चले गये थे। तभी रात्रि करीब 9 बजे (Fire shop in Ara) दुकान में आग लगने की सूचना मिली। इस पर वह मौके पर पहुंचे, तो दुकान जल रहा था। उनकी सूचना पर नवादा थाना की पुलिस पहुंची। बाद में पुलिस की पहल पर अग्निशमन विभाग की चार यूनिट भी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। तब तक हार्डवेयर, सेनेटरी और पाइप सहित करीब तीस लाख के सामान जल चुके थे।

भारतीय सेना का अधिकारी बन कनिष्क ने बढ़ायी जिले की मान

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular