HomeNewsबिहारआरा में ट्रेन से गिरकर पटना निवासी युवक जख्मी

आरा में ट्रेन से गिरकर पटना निवासी युवक जख्मी

falling from a train जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

falling from a train आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर- एक पर सोमवार की शाम पैसेंजर ट्रेन से गिरकर पटना निवासी एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आरा रेल पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

  • आरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार के शाम घटी घटना

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक पटना जिला के दानापुर खगौल निवासी धीरज कुमार है। इधर, जख्मी ने बताया कि आज सुबह वह आरा में अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आया था। शाम में वह पैसेंजर ट्रेन से वापस दानापुर लौट रहा था। आरा स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में गिर पड़ा और जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हादसे में जख्मी युवक का बायां हाथ फ्रैक्चर कर गया है।

गिरफ्तारी नहीं करने और केस पेंडिंग रखने पर नपे सहार थानाध्यक्ष, लाइन क्लोज

कैसे बना चुल्हाई यादव हजरत का खादिम और चुल्हाई खादिम का बना मजार: पढ़े पूरी कहानी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular