HomeNewsआरण्य देवी मंडी से युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद

आरण्य देवी मंडी से युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद

youth body बजारी साह के गोला स्थित दो मंजिले मकान की छत से बरामद हुआ शव

घटनास्थल पर शराब की खाली बोतल, टेट्रा पैक व पानी की बोतल भी बिखरी मिली

खबरे आपकी बिहार/आरा: youth body आरा शहर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। टाउन थाना क्षेत्र के आरण्य देवी मंडी के बाजारी साह के गोला स्थित दो मंजिले मकान की छत से एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। युवक की गला रेत कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर शराब की खाली बोतल, टेट्रा पैक व पानी की बोतल बिखरी मिली। शव मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस छानबीन में जुटी

जानकारी के मुताबिक मृतक भलुहीपुर मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बता दें कि गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने मीरगंज पडाव के पास ही एक युवक का गला रेत दिया था। उक्त युवक शहर के मीरगंज मोहल्ला निवासी शिव जी प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार है। इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था। पुलिस दोनों घटना का तार एक ही एंगल से जोड़कर देख रही है।

youth Body recovered

पढ़े :- मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular