वैक्सीन जन जागरण यात्रा के दौरान किया वृक्षारोपण
Vaccine Jan Jagran Yatra – आरा। कोरोना (कोविड-19) से बचने के लिए वैक्सीन कवच है। लोगों को इसे संजीवनी बूटी के रूप में ग्रहण करना चाहिए। वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग बढ़-चढ़कर वैक्सीन ले रहे हैं। उक्त बातें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने आरा के सदर अस्पताल में वैक्सीन जन जागरण यात्रा (Vaccine Jan Jagran Yatra) के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
मंत्री श्री चौबे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कर वैक्सीन जन जागरण यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को पटना के अस्पताल से किया गया। यात्रा के क्रम में वे बिहटा में बन रहे ईएसआई के मेडिकल कालेज में पहुंचे। इसके बाद सदर अस्पताल के लावारिस सेवा केंद्र स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में गए। वैक्सीन को लेकर लोगों में काफी जागरूकता है।
Vaccine Jan Jagran Yatra के दौरान आरा पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री
पढ़ें-घर में मिला युवक का शव-दुर्गन्ध आने पर परिवार वालों को हुई जानकारी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि कोरोना का वैक्सिंग तभी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह जन जागरण यात्रा शुरू किया गया है। भारत सरकार प्रतिदिन एक करोड़ लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखी है। इसमें सफलता भी मिल रही है। केन्द्र सरकार ने सबसे पहले चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों, उसके बाद फ्रंटलाइन वर्करो को वैक्सीन देने का कार्य किया। इसके बाद 45 से 60 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन दिया गया। इसके बाद 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन देने का कार्य शुरू हुआ।

Vaccine Jan Jagran Yatra-उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन का दोनों डोज अवश्य लें। इसके पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. ललितेश्वर प्रसाद झा, एसीएमओ डॉ. केएन सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सुरेश चंद्र सिन्हा, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ, विनोद कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय, भाजपा नेता सीडी शर्मा, शंभू चौरसिया, नवीन सिंह समेत सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहें।
पढ़ें-राजद के रजत जयंती पर बोले लालू प्रसाद यादव- हम मिट जाएंगे, झुकेंगे नही


