HomeNewsसंदेहास्पद स्थिति में गायब महिला सुरक्षा गार्ड राजस्थान से मिली 

संदेहास्पद स्थिति में गायब महिला सुरक्षा गार्ड राजस्थान से मिली 

Female Guard-मारपीट की सूचना देने के बाद रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी थी

jay kumar

मोबाइल कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज से मामले का हुआ खुलासा

घटनास्थल से पुलिस को मिला था महिला गार्ड का बैग, चप्पल और खून

सदर अस्पताल से करीब एक माह पहले गायब हो गयी थी महिला गार्ड

आरा शहर से लापता प्राइवेट कंपनी की महिला सुरक्षा गार्ड को राजस्थान से बरामद कर लिया गया है। मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने उसे जोधपुर से धर दबोचा। उसके साथ धोबहां ओपी के जोकहरी गांव के रहने वाले एक युवक को भी पकड़ा गया है। महिला आरा सदर अस्पताल में गार्ड थी। वह शादीशुदा और तीन बच्चों की मां बतायी जा रही है। करीब एक माह पहले मारपीट की सूचना देने के बाद वह गायब हो गयी थी। उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा था। इसे लेकर नगर थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी। नगर थाना इंचार्ज द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है।

एक माह पहले डियूटी के लिए निकली, और घर से हो गई गायब
बताया गया कि करीब एक माह पहले सूचना मिली कि घर से ड्‌यूटी के लिये निकली महिला Female Guard गायब हो गयी थी। रास्ते में सुनसान जगह पर उसका बैग, चप्पल और खून गिरे होने की भी बात कही गयी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो बैग, चप्पल और खून के धब्बे मिले है। उसके बाद कॉल डिटेल्स खंगाली गयी। तब उसका लोकेशन स्टेशन के समीप का मिला। उस आधार पर देर रात तक खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गयी। इसी क्रम में उसके जोधपुर में होने की सूचना मिली। उस आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Female Guard

पढ़ें- कांग्रेस नेता की गैस एजेंसी से दिनदहाडे़ डेढ़ लाख की लूट-चार से पांच राउंड फायरिंग

कोर्ट में कलमबंद हुआ 164 का बयान
आरा। बताया जा रहा है कि महिला ने 164 के बयान में कहा है कि तीन महिलाओं ने उसे जोधपुर घुमाने की बात कह ले गयी थी। रास्ते में उसका पर्स और मोबाइल चोरी हो गया। इस कारण उसने पति को सूचना नहीं दे सकी थी।

सीसीटीवी फुटेज और घर वालों के बयान से खुला राज
Female Guard तफ्तीश में जुटी नगर थाना की पुलिस को घर वालों के बयान और सीसीटीवी फुटेज से काफी सफलता मिली। नगर थाना इंचार्ज के अनुसार उसके पति ने बताया कि वह घर से पूरा गहना पहन डयूटी पर निकली थी। इससे कुछ संदेश हुआ। उसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गयी, तो सदर अस्पताल के बगल में स्थित लावारिस सेवा केंद्र के पास महिला के पीछे बाइक से एक युवक को देखा गया। उसके बाद वह महिला गायब हो गयी। वहीं महिला द्वारा एक अन्य औरत के मोबाइल पर कॉल कर अपने साथ मारपीट की बात कही गयी थी। बाद में पुलिस ने उसके मोबाइल सीडीआर की जांच की, तो एक नंबर पर अक्सर लंबी बात होने की जानकारी मिली। घटना के दिन भी उसकी उस नंबर पर बात हुई थी। उसके बाद ही पुलिस का शक यकीन में बदल गया और उसे बरामद कर लिया गया।

पढ़ें- आरा शहर के विष्णु नगर से एक जून को अगवा की गयी थी फौजी की बेटी-पुलिस तफ्तीश

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular