HomeNewsट्रेन की चपेट में आने से रिटायर होमगार्ड जवान की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर होमगार्ड जवान की मौत


Ram Kishun Sah-आरा एंव कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप व डाउन लाइन के बीच सोमवार की सुबह घटी घटना

jay kumar

खबरे आपकी आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप व डाउन लाइन के बीच सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक रिटायर होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड जवान चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी स्व.महंगु साह के 65 वर्षीय पुत्र Ram Kishun Sah राम किशुन साह है। वह पांच वर्ष पूर्व रिटायर हुये थे। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह वह कुल्हड़िया स्टेशन से सवारी गाड़ी पकड़ कर आरा दवा लेने के लिए आ रहे थे। इसी बीच आरा एवं कुल्हड़िया के बीच ट्रेन से गिर पड़े। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की माने तो मृतक होमगार्ड जवान की मौत ट्रेन से गिरकर व कटकर होना प्रतीत होता है। हादसे में मृतक होमगार्ड जवान इसका शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular